रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तनवीर अहमद के आदेशानुसार आज प्रातः 11ः30 बजे से समझौता एवं मध्यस्थता केन्द्र सुलतानपुर में आगामी 13 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित क्लेम पेटीशन के वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जाने हेतु प्रारम्भिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी से सम्बन्धित मण्डलीय प्रबन्धक व बीमा कम्पनी से सम्बन्धित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, उत्कर्ष चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त आगामी नियत की गयी बैठक 23 मई को लोक सभा चुनाव की मतगणना होने के कारण मा0 जनपद न्यायाधीश की सहमति से स्थगित कर दी गयी है तथा 30 मई को आयोजित बैठक में पुनः मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित वादों को सुलह समझौता कराये जाने हेतु नियत की गयी है, जिसके सम्बन्ध में उन्होंने बीमा कम्पनी से सम्बन्धित समस्त अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण व मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित वादों के पक्षकारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 30 मई को आयोजित प्रारम्भिक बैठक में उपस्थित होकर अपने वादों के जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराये जाने के प्रयास हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Leave a Reply