आरएसएस और मोहम्मद अली जिन्ना एक समान दोनो का उद्देश्य एक

उत्तरप्रदेश| जिन्ना जिनका जिक्र यूपी के चुनाव में फर्राटेदार किया गया। वही अब चुनाव खत्म होने के बाद इनको एक बार पुनः याद किया गया है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)के विधायक रफीकुल इस्‍लाम ने आरएसएस की तुलना जिन्ना से की है। उन्होंने अपने बयान में कहा मोहम्मद अली जिन्ना और आरएसएस में समानता है। क्योंकि दोनों का उद्देश्य धर्म के नाम पर लोगों को बांटना है। 

उन्होंने आगे कहा, जिन्ना ने भारत को पाकिस्तान और भारत मे विभक्त किया है। ठीक उसी प्रकार भाजपा और आरएसएस में भारत के लोगो को हिन्दू मुस्लिम दलित और गैर दलित के बीच विभक्त कर रहे हैं। AIUDF के विधायक ने कहा की उनकी पार्टी कभी भी धर्म और समुदाय के आधार पर लोगो को विभक्त करने का काम नहीं करती है लेकिन भाजपा लोगो के बीच नफरत के बीज का रोपण कर रही है यह लोगो के मध्य मतभेद पैदा कर रही है। 
द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर फाइल्स फ़िल्म का समर्थन कर रहे हैं उन्हें अब कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की प्रक्रिया को आरम्भ करवाना चाहिए। उन्हें कश्मीर में हुई पंडितो की हत्या की जांच करवानी चाहिए और उनके लिए हितकारी काम करने चाहिए लेकिन भाजपा यह नहीं करेगी क्योंकि उसका काम नफ़रत फैलाना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *