ऐसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा बरसेगा धन

आध्यात्मिक– हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। कहते हैं यदि आप विधि विधान से ईश्वर की आराधना करते हैं तो ईश्वर आपके सभी कष्ट दूर करता है और आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं अगर हम शुक्रवार के दिन की बात करें तो आध्यायम के मुताबिक आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है।

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक यदि आज के दिन कोई व्यक्ति सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करता है। तो उसके जीवन से सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं। माता लक्ष्मी का उस व्यक्ति को आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
माता लक्ष्मी को वैभव की देवी कहा जाता है। धर्म ग्रंथो में कहा गया है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति माता लक्ष्मी का व्रत करता है। उसपर देवी जल्द ही प्रसन्न होती हैं और उसे अपना आशीर्वाद देती हैं।

जानें कैसे करें लक्ष्मी देवी की पूजा-

अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं और शुक्रवार का व्रत रखते हैं। तो आपको उनकी पूजा के वक्त कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।
स्नान के बाद माता का आसन लगाना चाहिए। माता की प्रतिमा स्थापित कर माता को लाल वस्त्र पहनाकर उनका पूरा श्रृंगार करना चाहिए। कोशिश करें आप भी इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें क्योंकि लक्ष्मी जी को लाल कपड़े बेहद पसंद हैं।
इसके बाद माता को पुष्प अर्पित कर उन्हें मीठे में खीर या मिठाई का भोग लगाना चाहिए। वहीं अगर आप शुक्रवार के दिन किसी जरूरमंद को सफेद रंग के वस्त्र दान करते हैं। तो आपके घर मे सुख- समृद्धि का वास होता है और आपकी तरक्की में चार चांद लग जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *