पुरानी पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को चेताया

[object Promise]
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन बहाली के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए  एक जुट हुए कर्मचारी ,शिक्षक और अधिकारी। पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा आज सायं मशाल जुलूस निकालने के लिए जनपद के कर्मचारी शिक्षकों और अधिकारियों ने तिकोनिया  पार्क में एकत्रित होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार प्रशासन तथा सामान्य जन तक पहुंचाने के लिए शहर के मुख्य मार्गो तिकोनिया पार्क से पोस्ट ऑफिस चौराहा,शाहगंज चौराहा,चौक घण्टाघर होते हुए अस्पताल चौराहा वहां से कोतवाली के सामने से होते हुए बस स्टेशन पुनः बस स्टेशन से तिकोनिया पार्क तक मशाल जलाए हुए पुरानी पेंशन बहाली के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए बहाली मंच के प्रांतीय पर्यवेक्षक डी एस वर्मा के पर्यवेक्षकत्व औरजिलाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सरकार को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि 6 से 12 फरवरी तक जहां कर्मचारी शिक्षक और अधिकारी संघर्ष करते हुए हड़ताल पर जाएंगे वहीं सरकार की निष्क्रियता का खामियाजा उसे स्वयं उठाना पड़ेगा।
संयोजक जंग बहादुर वर्मा ने बताया कि अभी भी समय है 6 फरवरी के पहले सोई हुई सरकार यदि नहीं जाग जाती तो उसे पश्चाताप का भी अवसर नहीं मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने प्रशासन को आगाह करते हुए बताया अब शिक्षक कर्मचारी सर पर कफन बांध कर निकल पड़े हैं। अब कोई भी दमनात्मक कार्यवाही हमारे संघर्ष को और भी मजबूत बनाएगी। प्रवक्ता निजाम खान आने वाले 6 से 12 फरवरी को हड़ताल के दौरान जनपद के समस्त प्रतिष्ठानों को शत प्रतिशत बंद करते हुए सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन किए जाने का निश्चय दोहराया।
यदि पुरानी पेंशन नही बहाल किया गया तो ईंट से ईंट बजा देगे महा हड़ताल पर चले जायेगे उसके बाद भी नही करते तो चुनाव बहिष्कार होगा मशाल जुलूस में पेंशन बहाली मंच के सहसंयोजक अनिल यादव ,संरक्षक डॉक्टर एचबी सिंह, जलकल विभाग के अध्यक्ष सर्वदेव शुक्ला, सिंचाई विभाग के मंत्री मुन्ना ,इंजीनियर मुदस्सर हुसैन, इंजीनियर रामजी गुप्ता, कर्मचारी संघ परिषद के मंत्री उदय भान यादव,मंच के सचिव नरेंद्र पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे ,विनोद यादव, अंजनी शर्मा बहाली मंच के तहसील प्रभारी देवी प्रसाद पाल ,राजकुमार गुप्ता, सुभाष तिवारी पूर्णेन्दु पांडे राज बक्स मौर्या, प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री श्री उमेश यादव रणविजय सिंह श्री राम बहादुर मिश्र, बृजेश मिश्रा करूण सिंह ,सी पी गुप्ता जयप्रकाश वर्मा अखिलेश उपाध्याय चंदन सिंह विजय प्रताप यादव ,संतोष आर्य प्रदीप नारायण झा ,सुरेश पाल, सुभाष यादव ,मनोज द्विवेदी ,दिवाकर त्रिपाठी ,हेमंत यादव, विवेक श्रीवास्तव, माया नंदा मीरा यादव अजय श्रीवास्तव लालजी यादव राम मगन वर्मा मनीष पांडे, त्रिभुवन पांडे संदीप सिंह जूनियर शिक्षक संघ मोतिगरपुर के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, दुर्गेश पांडे मजीद अहमद, राम विनय सिंह, सुशील पांडे ,राहुल तिवारी, बृजेश सिंह, अशोक पांडे ,सिकन्दर वर्मा,लईक खान,संदीप वर्मा,सुधाकर सिंह ,मशहूर आलम ,इंजीनियर मारकंडेय पाल ,हरगोविंद सिंह, विनोद कुमार ,काशी प्रकाश त्रिपाठी,राकेश चंद्र विरेंद्र रामप्रीत विनोद संतोष हरिश्चंद्र,   इंद्रावती सिंह स्वास्थ्य विभाग संदीप शर्मा संजय मिश्रा रविंद्र सिंह शैलेश दुबे समेत हजारों शिक्षक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *