राहुल गांधी अमेठी से आज नामांकन भरेंगे, प्रियंका के साथ रोड शो भी करेंगे

[object Promise]

नई दिल्ली । आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पर्चा भरेंगे। नामांकन भरने से पहले वह अमेठी में एक रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी रहेंगी। इससे पहले ही राहुल ने वायनाड से भी नामांकन भरा है। इस साल कांग्रेस अध्यक्ष दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

कॉंग्रेश पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी खघन ने अमेठी मे श्रमिता ईरानी के लोकजनकल्याण कार्यो से बेहद डर गये ओर केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी अपनी चूनाबाई उम्मीदवारी का पर्चा भर दिया …़

केरल के वायनाड से पर्चा भरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष आज अमेठी से भी नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह करीब 9रू30 बजे वह विशेष विमान से बहन प्रियंका और मां सोनिया गांधी के साथ अमेठी पहुंचेंगे। राहुल गांधी पर्चा भरने के पहले एक रोड शो करेंगे। अभी मिली जानकारी के अनुसार वह मुंशीगंज-दरपीपुर-के रास्ते होते हुए गौरीगंज नगर में जाएंगे। माना जा रहा है कि नामांकन भरने से पहले रोड शो के जरिए समर्थकों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। राहुल के रोड शो और नामांकन भरने में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से संसद पहुंचे। 2014 में बीजेपी ने राहुल के खिलाफ स्मृति इरानी को टिकट दिया था। स्मृति के लिए चुनाव प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेठी गए थे। इस बार भी राहुल के सामने स्मृति इरानी चुनौती देंगी।

अमेठी से अपना रिश्ता दिल से होने की बात राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं। यह सीट एक तरह से उनके परिवार की सीट रही है। इसी सीट से उनके चाचा संजय गांधी भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। संजय की मौत के बाद 1981 में इस सीट पर उच-चुनाव हुए और तब राजीव गांधी से यहां से चुनकर संसद गए। राहुल और प्रियंका खुद कई बार चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी से खास रिश्ता होने की बात करते रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *