उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पड़रौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेताजी पेशे से वकील थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उन्होंने जय हिंद और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा देकर देश के युवाओं को एकजुट किया।
हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,सोनू यादव, रामाश्रय गौतम,सुभाष सोनी सभासद,सुरेश चौरसिया,राकेश मद्धेशिया,चंदन जयसवाल,अतुल मिश्रा, लिंकन,सुरेश रौनियार, सौरभ सिंह,रवि प्रताप, सिंह,राकेश श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा,आकाश वर्मा,अमित त्रिपाठी, अभय तिवारी,अशोक कुमार,भास्कर शर्मा, धर्मेंद्र,अमित कनोडिया, सचिन साहा,सुरेश गिरी, अमित जायसवाल,महेंद्र प्रसाद,सतीश प्रसाद, अवधेश शुक्ला,रियाजुद्दीन, राजकुमार यादव,फूलचंद प्रसाद,अरुण कुमार, हामिद अली,लतीफ, गौरव,शोएब समेत नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply