कुशीनगर : गरज के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश,कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

पडरौना कुशीनगर : बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण पूर्वी यूपी में मौसम बुधवार सुबह से बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे दिन और रात का पारा लुढ़क सकता है।
मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि दो दिन से हवाओं का रूख बदला है। हवा में नमी बढ़ी है। बंगाल की खाड़ी पर नम चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। यह हवाएं पूर्वी यूपी की तरफ खिसक रही हैं। इसके कारण बुधवार से मौसम बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे। बुधवार को हल्की फुल्की बारिश आने के साथ पत्थर भी गिरे हैं। गुरुवार को झमाझम बारिश हो सकती है।
छाए रहे बादल,सुहाना रहा मौसम
मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चली। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात का पारा लुढ़क गया। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस(डिसे) और रात में 12.80 डिसे रहा। मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि मौसम में बदलाव से गुरुवार को पारा और लुढ़क सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *