रोजगार मेला बना हमारी सरकार की पहचान- पीएम

राजनीति- केंद्र में एनडीए की सरकार है। भाजपा नेता बार-बार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते नजर आते हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की तरीफ करते हुए कहा, हमने जो भी कहा वह पूरा किया। हम सिर्फ संकल्प नहीं लेते बल्कि उसे पूरा भी करते हैं।
तीसरे रोजगार मेला के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कहीं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा, यह वर्ष 2023 का पहला रोजगार मेला है। यह देश के 71 हजार परिवारों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। जिसने परिवार के युवाओं को सरकारी सेवा में काम करने का मौका मिला है।
आगामी समय मे अन्य रोजगार सृजित होंगे। लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा। केंद्र में एनडीए सरकार है और भाजपा शासित राज्यों में लगातार रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला हमारी सरकार की पहचान बन गई है। आने वाले कुछ समय में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आयोजन होने हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *