मुंबई। टीवी के जाने माने एक्टर कुशल पंजाबी का निधन हो गया है। कुशल के निधन की जानकारी उनके दोस्त करण सिंह बोहरा ने दी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि कुशल के निधन के बारे में सुनकर काफी दुखी हूं अंदर से इस बात ने मुझे झकझोर कर रख दिया है । मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि आप हमारे बीच नहीं है । लेकिन आपसे मैनें बहुत कुछ सिखा है । डांसिंग , फिटनेस, रोड बाइकिंग इन सब के बीच कुछ यादे और आपका मुस्कुराता चेहरा मुझे बहुत याद याद रहेगा।
बता दें कुशल पंजाबी 37 साल के थे उनके घर पर उनकी लाश लटकते हुई मिली. साथ में एक सोसाइड नोट भी मिला है. पुलिस जांच में जुट चुकी है। लेकिन कुशल के मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । कुशल की शादी हो चुकी है, और उनकी एक बेटी भी है । कुशल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी. उन्हें सीआईडी, कभी हां कभी ना, कसम से, राजा की आएगी बारात, रास्ता डॉट कॉम जैसे सीरीयल में काम कर चुके थे।
सीरीयल के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है । फिल्म लक्ष्य, काल , सलाम ए इश्क और दे दना दन में भी नजर आ चुके थे । कुशल पंजाबी को आखिरी बार इश्क में मरजावां सीरियल में देखा गया था। जिसके बाद उनके निधन की खबर आ गई. इस खबर से टीवी इंडस्ट्री काफी सदमे में है।
2019 को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक बताया कोहली ने, रही सिर्फ एक जगह कमी
Leave a Reply