ज्ञानवापी मस्जिद : आज मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है

उत्तरप्रदेश: ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा उफनाया है। कई दिनों से मस्जिद में सर्वे चल रहा था लेकिन अब इस ख़बर है कि इस मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश होने में समय लग सकता है। जिसके चलते इसे आज कोर्ट में पेश होना मुश्किल है। कोर्ट कमिश्नर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे की रिपोर्ट तैयार होने में अभी 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। इसके सर्वे की रिपोर्ट देने के लिए कमिश्नर ने वक़्त मांगा है हालाकि अब यह केस सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। 

जानकारी के लिए बता दें ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हो चुका है इसकी सुनवाई आज कोर्ट में होगी सूत्रों का कहना है कि आज दोपहर 1 बजे इस केस की सुनवाई होगी। वही ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे इस सर्वे के खिलाफ अंजुमन इन्तजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है जिसमे उन्होंने निचली अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रही कार्यवाही पर रोक लगाई है।
उन्होंने याचिका में कहा है कि अदालत द्वारा जारी किया गया सर्वे का आदेश प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के विरोध में है। बताते चले सर्वे में मस्जिद के तालाब में शिवलिंग मिला है। जिसके बाद हर कोई कोर्ट के फैसले पर अपनी नजर गढ़ाए हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *