पाक को दिया भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब, आधा दर्जन से अधिक चौकियां नष्ट, चार सैनिक मारे गए

[object Promise]

श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना काे मुंहतोड जवाब दिया है। इस कार्रवाई में पाक के कम से कम चार सैनिक मारे गए हैं। आपको बताते जाए कि पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बालाकोट सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी कर रही है।

भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान की आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया है। कार्रवाई में कम से कम पाकिस्तान के चार सैनिक भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी चौकियों से उठता धुएं का गुबार पुंछ शहर तक देखा गया।

इस बीच शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए थे। सैन्य प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद जवान नायक राजीव सिंह शेखावत है, वह राजस्थान का रहने वाला है। जबकि सिपाही सोयम सिंह व आजाद सिंह घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार शाम पौने चार बजे दिगवार सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। यह गोलाबारी रविवार दोपहर भी जारी है। जवाबी कार्रवाई में दिगवार सेक्टर के सामने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के चीड़िकोट क्षेत्र में तैनात पाकिस्तानी सेना की 41 सिंध रेजीमेंट की आधा दर्जन से अधिक चौकियां तबाह कर दी है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *