केजरीवाल पर शाह ने साधा निशाना, कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजधानी में दिल्ली साईकिल वॉक का शिलान्यास किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जब दिल्ली के इन नए रास्तों पर 50 लाख से ज्यादा लोग साईकिल पर जाते होंगे तो साईकिल चलाना ही फैशन होने वाला है।

दिल्ली में आप सरकार ने सबसे ज्यादा दिल्ली के गरीब और गांव का नुकसान किया है। मोदीजी जो आयुष्मान भारत योजना लाए हैं, केजरीवालजी अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण उसका लाभ गरीब को मिलने नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब इस चुनाव में गरीब जनता आपसे मांगने वाली है।

केजरीवालजी आपके मन में भय है कि अगर आयुष्मान योजना दिल्ली में चालू हो गई तो दिल्ली की जनता और मोदीजी के बीच में जुड़ाव आ जाएगा। केजरीवालजी मैं बता दूं कि आप गलत सोच रहे हो, जुड़ाव हो चुका है और दिल्ली की जनता मोदीजी के साथ है।

केजरीवालजी आपने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा था जिनको आज भी दिल्ली की जनता ढूंढ रही है कि कहां लगे हैं? दिल्ली में पांच साल की जगह पांच महीने की सरकार चली। पांच साल में केजरीवाल सरकार ने कुछ नहीं किया बस पांच महीने में विज्ञापन देकर दिल्ली की जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया। आज मैं दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से कहता हूं कि आप चिंता मत करिए जहां झुग्गी है वहीं मकान देने का काम नरेंद्र मोदी जी करने वाले हैं। एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू हो गया है, 20 हजार झुग्गियों को मकान देने की शुरुआत हो गई है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *