VIDEO: सिर्फ 35 रुपए में घर बैठे बनाएं एयर-पॉल्यूशन मास्क
ऐसी सिचुएशन में एयर-पॉल्यूशन मास्क आपकी सबसे बड़ी जरूरत है. दिक्कत ये है कि स्मॉग से बचने के लिए काम आने वाले कार्बन लेयर्ड मास्क की कीमत 600 से लेकर 2000 रुपए के बीच है. आज हम आपको घर में ही कार्बन लेयर्ड मास्क कैसे बनाएं इसका तरीका बता रहे हैं. इसे बनाना न सिर्फ आसन है बल्कि बेहद सस्ता भी है…
क्या-क्या चाहिए
> एक कपड़ा- रुमाल या बैंडना (20 रुपए)> चारकोल टैबलेट (1 रुपए/गोली मेडिकल स्टोर से मिल जाएगी)
> कैंची और स्टेपलर (सबके घर पर होता है)
> वेट और ड्राई टिशु पेपर (10 रुपए)
> गम ट्यूब (सबके घर पर होती है)
कैसे बनाना है?
सबसे पहले बैंडना या रूमाल लें और उसे फोल्ड कर लें. इसके बाद चारकोल की 5 गोलियां लें और इन्हें बारीक-बारीक पीस लें. ध्यान रहे कि टैबलेट खरीदते हुए पढ़ लें कि वो एक्टिवेटेड चारकोल है या नहीं.
इसके बाद एक वेट टिशु पेपर लें और बारीक पिसे चारकोल को इस पर अच्छी तरह फैला लें. वेट टिशु होने के चलते चारकोल इस पर चिपक जाएगा. इसके बाद वेट टिशु को भी फोल्ड कर लें. अब एक ड्राई टिशु पेपर लें और वेट टिशु पेपर को इसमें अच्छे से रैप कर लें. आप इसे चिपका भी सकते हैं या फिर स्टेपल भी कर सकते हैं. स्टेपल करने के बाद आपका कार्बन फ़िल्टर तैयार हो जाएगा.
अब फोल्ड किया हुआ बैंडना या रुमाल लें और उसके अन्दर इसे स्टेपल कर लें. पहनते हुए फ़िल्टर को नाक की तरफ रखें. सिर्फ 35 रुपए खर्च कर आपका एयर-पॉल्यूशन मास्क तैयार हैं.
एक और आसान तरीका
काफी सारे ऐसे लोग भी होंगे जिन्होंने स्मॉग के डर से एंटीडस्ट मास्क खरीद लिया है लेकिन सच तो ये है कि ये स्मॉग में किसी कम का नहीं है. लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इसे कैसे एंटी-पॉल्यूशन मास्क में बदल सकते हैं.
ऊपर बताई गई प्रोसेस के मुताबिक कार्बन फ़िल्टर बनाएं. इस बार उसका साइज़ अपने एंटीडस्ट मास्क के मुताबिक रखें. मास्क के साइज़ का ही सूती कपड़ा भी लें. अब मास्क के पीछे कार्बन फ़िल्टर रखें फिर सूती कपड़ा रखें और स्टेपल कर लें. आपका एयर-पॉल्यूशन मास्क तैयार है.
नोट: ये मास्क 10-15 दिन आराम से चल जाएगा. जब टिशु पेपर ब्रेक होने लगे तो स्टेपल पिन को निकालें और नया कार्बन फ़िल्टर बनाकर फिर से इस्तेमाल करें.
Leave a Reply