[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० इन्दिरा गांधी जी जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनायी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में मनाए गए इस कार्यक्रम में इन्दिरा जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि इन्दिरा जी ने जो कार्य किए उसका लोहा पूरी दुनिया आज भी मानती है ।
जिला कोआर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा जी ने बहुत सारे इतिहास रचे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र, मनीष जायसवाल, विजय सिंह, मुन्ना, नन्दलाल चौहान, रत्नेश मद्धेशिया इत्यादि उपस्थित रहे।
Leave a Reply