चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। टिकट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी छोड़ दी है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तंवर शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लंबे समय तक विचार-विमर्श के बाद मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके इस्तीफे की वजह कांग्रेसी और जनता अच्छी तरह से जानते हैं। आपको पता है कि तंवर ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर पुराने लोगों को नजरअंदाज कर नए लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया था। तंवर ने यह भी आरोप लगाया था कि सोहना विधानसभा का टिकट पांच करोड़ में बेचा गया है।
आपको बताते जाए कि अशोक तंवर की काफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तनातनी चल रही थी। हाल में अशोक तंवर से प्रदेश की कमान छीनकर कुमारी शैलजा को दी गई है। हरियाणा में बीच चुनाव के बीच अशोक तंवर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप देखा जा रहा है।
Leave a Reply