रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 03 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज पप्पू आतिशबाज निवासी, हुसैनगंज बन्धुआ कलॉ के दुकान का संयुक्त रूप निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाक पंजिका व दुकान के लाइसेन्स का भी निरीक्षण किया, जो 2022 तक अनुमन्य है। डीएम व एसपी के निरीक्षण में आतिशबाजी का सामान घर पाया में पाया गया, जिससे डीएम व एसपी द्वारा दुकान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि 24 घण्टे के अन्दर आतिशबाज/ पटाखे के सामान को किसी गोदाम में शिफ्ट कर दिया जाय, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पटाखे की दुकान में मौके पर अग्निशमन फायर यंत्र लगा हुआ पाया गया, परन्तु दुकानदार उसको चलाकर नहीं दिखा पाया।पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर पप्पू आतिशबाज के दुकान का निरीक्षण कर अग्निशमन फायर यंत्र चलाने की जानकारी दी जाय, जिससे समय पर उस यंत्र का प्रयोग किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, थाना प्रभारी बन्धुआ कलॉ आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply