अलीगढ़, में शाम पांच बजे तक हुआ 59.37% फीसदी मतदान

[object Promise]

रिपोर्ट विनोद यादव
अलीगढ़ लोकसभा की पांच विधान सभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक करीब 59.37% मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। खैर में 58 %,बरौली 62%,अतरौली 57%,कोल 62%,अलीगढ़ 58 % मतदान हुआ।प्रातः माॅक पोल के दौरान इन क्षेत्रों में करीब डेढ़ दर्जन ईवीएम और वीवी पेड मशीनें खराब हो गई। यही आधा दर्जन गांवों के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर मतदान का वहिष्कार किया।वही हाथरस लोकसभा क्षेत्र के गौण्डा ब्लाक के गांव नगला जल्हू के ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं होने पर दोपहर तक मतदान का बहिष्कार किया।

वहीं इस लोकसभा क्षेत्र के विजयगढ़ के गांव गागरौल और अकराबाद के गांव नसेराबाद व गांव कल्लुपुरा के ग्रामीणों ने भी विकास कार्यो के नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीएम रेनू सिंह व सीओ परसुराम सहित भारी मात्रा में पुलिस बल गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर वोटों के लिए प्रेरित किया और यहां लोगो ने एसडीएम के आश्वसन के बाद वोट डालना शुरू कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *