पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी है लेकिन इससे पहले ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल के मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने मंगलवार को भारतीय जनता पारी (बीजेपी) के नेता दिलीप घोष को चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल के मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने दावा किया कि वे ‘अधिकतम 3 मिनट’ में भाजपा नेता दिलीप घोष को हरा देंगे।
रबींद्रनाथ घोष ने दिलीप घोष को चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर वह लाठी से खेलने के लिए तैयार नहीं है, तो मैं भी कुश्ती के लिए तैयार हूं। उन्हें मारने के लिए अधिकतम 3 मिनट की आवश्यकता है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने दिलीप घोष को चेतावनी दी कि अगर वह मुक्केबाजी के लिए तैयार है, तो मैं भी उनकी नाक, आंख और चेहरे को तोड़ दूंगा।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में 25 मार्च को राम नवमी उत्सव पर दिलीप घोष कथित तौर पर तलवार हाथ में लेकर चलते हुए देखा गया था।
इसके बाद सोमवार को मिदनापुर के खड़गपुर पुलिस स्टेशन में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जानकारी के मुताबकि बंगाल में सार्वजनिक रुप से हथियार लेकर जुलुस निकलने पर पाबंदी है।
इसके बाद दिलीप ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि राम नवमी ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) करना एक पुराणी हिंदू परंपरा है, और वो रैलियों में शस्त्र पर किसी भी प्रतिबंध से अवगत नहीं थे।
56 इंच वाले शक्तिशाली व्यक्ति के पास डोकलाम के लिए कोई तो योजना होगी: राहुल
Leave a Reply