लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग शहरों में सीबीआई ने मंगलवार को छापेमारी की। सीबीआई ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, अपराध और हथियारों की स्मगलिंग से जुड़े 30 केस दर्ज किए है। जिसके चलते 19 राज्यों में करीब 110 स्थानों पर छापेमारी की गई।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मंगलवार की तड़के देश के 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 30 प्रकरण दर्ज किये हैं। यह कार्रवाई एमपी के भोपाल सहित सभी प्रमुख शहरों में किये गये हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार 9 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 110 स्थानों पर छापा मारी की है । सीबीआई ने छापेमारी के दौरान इन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
बताया जाता है कि सीबीआई ने इस दौरान भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियार तस्करी संबंधित 30 अतिरिक्त मामले दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सीबीआइ की ओर से देश के कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इससे पहले 2 जुलाई को भी सीबीआई ने बैंक ऋण के बड़े बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. तब सीबीआई ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 50 स्थानों पर छापेमारी की थी।
इन स्थानों पर छापामारी
जिन जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की गई, उसमें भोपाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, ठाणे, पुणे, वलसाड, सूरत, लुधियाना, गुरुग्राम, गया, तमिलनाडु में पलानी, व कर्नाटक में कोलार शामिल हैं।
Leave a Reply