सहारनपुर : दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत

[object Promise]

सहारनपुर, सहारनपुर में थाना नगर क्षेत्र में चंद घंटों में दो हादसों ने तीन युवकों की जान ले ली। एक हादसा रात दो बजे हुआ। इसमें लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर हादसे का शिकार हुआ जबकि दूसरा हादसा मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ। इसमें दो लोगों की जान चली गई। सोमवार रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाना देवबंद के गांव तलहेड़ी खुर्द निवासी रविकांत (23) पुत्र कल्लू लकड़ी लेकर यमुनानगर हरियाणा जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन को बचाने में अचानक रविकांत नियंत्रण खो बैठा और ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे बढ़ने से रविकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

[object Promise]
सहारनपुर में थाना नगर क्षेत्र में चंद घंटों में दो हादसों ने तीन युवकों की जान ले ली। एक हादसा रात दो बजे हुआ। जबकि दूसरा हादसा मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ। हादसे के बाद एक युवक की पहचान हो गई जबकि दो युवकों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी।

दूसरा हादसा नागल-टपरी मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भाटखेड़ी सूभरी के बीच हुआ। बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। मृतक युवकों के नाम अनुज उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र महिपाल कश्यप तथा वासु उम्र करीब 14 वर्ष पुत्र बृजेश कश्यप निवासी ग्राम सूभरी महराब  थाना नागल है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *