रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, परिसंकट मय अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण काॅस्ट्रक्सन एवं डेमालिशन अपशिष्ट प्रबन्धन, ई-वेस्ट प्रबन्धन, उत्प्रवाह सुद्धीकरण, सैयंत्र सुयक्त उत्प्रवाह सुद्धीकरण सैयंत्र के संचालन तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा समय-समय पर पारित निर्देशों के अनुपालन का अनुश्रवण किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक विभागवार पर्यावरण सम्बन्धी सूचना एकत्रित कर पुनः समीक्षा बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। जनपद में पर्यावरण अधिकारी अथवा किसी नोडल अधिकारी की नियुक्ति न होने की जानकारी पर उन्होंने जनपद रायबरेली में नियुक्त पर्यावरण अधिकारी को भविष्य में आयोजित होने वाली जनपदीय समीक्षा बैठक में उपस्थित होने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय,, सहायक निदेशक सामाजिक वानिकी आनन्देश्वर, परियोजना निदेशक(डीआरडीए) एस0के0 द्विवेदी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
Leave a Reply