अछल्दा (औरैया) अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर लाईन पार करते समय युवक बाईक समेत ट्रेन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया व घायल अवस्था मे अपने आप को सकरावा ( सौरिख ) का रहने वाला बताया व औरैया किसी काम से जा रहा था।
अछल्दा रेलवे क्रासिंग पार करते समय बाईक सवार युवक नीलांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया व हैलमेट लगे होने की वजह से उसकी जान बच गयी व शरीर में गम्भीर चोटे आयी है जिसे अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर उपचार के लिये ले जाया गया।
102 डायल एम्बुलेंस सेवा घटना स्थल पर मौक़े पर न पहुँचने से घायल को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिये ले जाया गया।
सरकारी एम्बुलेंस सेवा के लाभ से वँचित हो रहे घायल व सूचना देने पर भी आधे घण्टे बाद भी नही पहुँची सकी एम्बुलेंस।
नीलांचल एक्सप्रेस से टकराई बाइक के परखच्चे उड़े ,टक्कर लगने से रेलवे ट्रेक के बीच मे गिरा बाइक सवार , घटना की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में मचा हड़कंप l
Leave a Reply