[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना- तमकुहीरोड स्थित सिधुआ बाजार से लेकर बसहिया चौराहे पर आज मंगलवार को मोर्हरम पर ताजियों के निकलने के चलते सुबह 10 बजे के बाद बड़े वाहन चालक पडरौना-तमकुही रोड मार्ग का उपयोग करने से बचें।
ताजिया जुलूस निकालने से इस मार्ग पर यातायात पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर जाम रहता है। क्योंकि सिधुआ से बसहिया चौराहे तक के बीच से आने वाले विभिन्न इलाके के ताज़िए एकत्रित होने के बाद आपस में मिलान करते है।
इस दौरान जाम को देखते हुए पडरौना-तमकुही रोड मार्ग पर आने जाने वाले बड़े वाहन चालकों को आज मोहर्रम के त्यौहार पर निकलने वाले जुलुस के वज़ह लगने वाले जाम से बचना है तो वे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक इस मार्ग पर आने जाने से बचे रहने की जरूरत है।
Leave a Reply