अखिलेश यादव से मिलने जमा हो गई भीड

[object Promise]

मुदस्सर अली की रिपोर्ट

बिल्हौर (कानपुर )। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला गुजर रहा था तो निकटवर्ती तहसील बिल्हौर के लोगों काफी हुजूम जमा हो गया। कस्बे के हर तबके के लोग श्री यादव के जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक्सप्रेस वे पर पहले से ही मौजूद थे।

जैसे ही अपने मिलने-जुलने वालों की जमघट पर अखिलेश की नजर पड़ी तो उन्होंने काफिले को रुकने का निर्देश दिया । सभी उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए नजर आए । लोगे ने अखिलेश से गांव मे आने की गुजारिश भी की जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही वो उनके गांव भी आ रहे है ।

अखिलेश यादव ने अगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुक कर समाजवादी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ ही कार्यकर्ताओं से हालतो के बारे मे बात की एवं 2022. के चुनाव मे जी जान से लगने की बात कही।
इस मौके पर साहिर हुसैन. ज़फ़र हुसैन चांदी भाई. खय्याम अहमद. आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *