Iran Protest Total Deaths: अब तक मारे गए 300 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारी

डेस्क। ईरान में विरोध प्रदर्शनों के मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं इस राज्य से जुड़े मीडिया ने डेथ टोल भी जारी नहीं किया है और मुख्य रूप से सुरक्षा बलों पर हमलों पर ध्यान भी केंद्रित किया है।
Iran Protest Total Deaths: ईरान में 16 सितंबर को महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक जनरल ने विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों की अनुमानित संख्या भी बताई है। इस कड़ी में ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल अमीराली हाजीज़ादेह ने यह बताया है कि हिजाब के खिलाफ शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से अधिक लोग मारे गए हैं।
वहीं एक समाचार एजेंसी के अनुसार, गार्ड्स के एयरोस्पेस डिवीजन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीराली हाजीज़ादेह ने यह कहा है कि, “महसा अमिनी की मौत से देश में हर कोई प्रभावित तो हुआ ही है। वहीं मेरे पास नवीनतम आंकड़े नहीं हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि इस घटना के बाद से देश में शायद 300 से अधिक लोग मारे भी गए हैं। जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
जानिए ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट का डेटा क्या कहता है?
आपको बता दें कि गौर करने वाली बात यह है कि ईरान के जनरल का अनुमान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए टोल की तुलना में काफी कम भी है। इसी कड़ी एक्टिविस्ट ग्रुप का यह कहना है कि अशांति शुरू होने के बाद से अब तक 451 प्रदर्शनकारी और 60 सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं और 18,000 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
ईरान में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों के मीडिया कवरेज को भी प्रतिबंध कर रखा भी है। इसी कड़ी में राज्य से जुड़े मीडिया ने डेथ टोल जारी नहीं किया है और मुख्य रूप से सुरक्षा बलों पर हमलों पर ध्यान भी केंद्रित किया है। अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों की मौत के लिए उग्रवादी और अलगाववादी समूहों को दोषी भी ठहराया है।
ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल अमीराली हाजीज़ादेह ने आधिकारिक दावे को दोहराते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों और सऊदी अरब सहित ईरान के दुश्मनों ने विरोध प्रदर्शन को भी बढ़ावा दिया है। वहीं उधर, प्रदर्शनकारियों का यह कहना है कि वे दशकों के सामाजिक और राजनीतिक दमन से तंग भी आ चुके हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने विदेशी एजेंडे से भी इनकार कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *