नई दिल्ली। भाजपा ने आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर हमला बाेलते हुए कहा है कि पूरे देश में CAA को लेकर हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है, तो ये कहा जा सकता है कि ये तुष्टिकरण का 20-20 मैंच चल रहा है। यह बात भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा के कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ये सब मिलकर, मुसलमानों को भड़काकर, हिंसा व आगजनी का माहौल बनाना चाहते हैं। दिल्ली में शोएब इकबाल, जो कांग्रेस के नेता हैं, उनके बेटे मोहम्मद इकबाल ने कल अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप ज्वाइन की है। ये वही शोएब इकबाल हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल के रहने का स्थान सिर्फ जेल है।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि शोएब इकबाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना चाहते थे, जिस पर हत्या, डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं, उनके बेटे को अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी में क्यों लेते हैं? ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी?। मोहम्मद इकबाल जो शोएब इकबाल का बेटा है और कॉउंसलर भी है ने CAA के प्रोटेस्ट के दौरान अपने भाषण में कहा कि ‘ ऐ नरेंद्र मोदी तू जिसका भी मोटा भाई होगा, तू सुन ले, इस जामा मस्जिद के चौक से हम तुझे कहते हैं कि हम गर्दन कटा लेंगे, लेकिन शरीयत में घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आज खुलासा हुआ है कि देश में चाहे आगजनी हो, चाहे हिंदू-मुसलमानों के बीच बंटवारा हो, आप चाहे गर्दन काटने की बात करें, लेकिन ये सब जायज है, केजरीवाल इन्हें अपनी पार्टी में शामिल करेंगे और वोटबैंक की राजनीति करेंगे ताकि मुस्लिम वोटबैंक को साधा जा सके।
भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव और यूपी विधानसभा में उनके LOP राम गोविन्द चौधरी कहते हैं कि हम जब सत्ता में आ जाएंगे तो जो लोग CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भत्ता देंगे। आप आग लगाओ, गोली चलाओ और पेंशन पाओ, इससे ज्यादा भद्दा कुछ हो सकता है क्या?।
Leave a Reply