कैसे करें CAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन?स्टेप वाइस जानिए पूरा प्रोसेस

डेस्क। कॉमन एडमिशन टेस्ट2022 (CAT 2022) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 14 सितंबर 2022 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2022 में किया जाएगा।

एक जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू होनी है। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक छात्र यहा पर बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी को 1150 रूपए और अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2300 रूपए शुल्क के रूप में देना होगा। इसके लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थी का 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना भी अनिवार्य हैं।

कैसे करें अप्लाई?

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in वो विजिट करें।

2.होम पेज पर दिए CAT 2022 के Registration के लिंक पर क्लिक करें।

3.अब आवश्यक विवरण और दस्तावेजो को अपलोड करें।

4.इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।

5.अब सबमिट पर क्लिक करें और अंत में प्रिंट निकाल लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *