[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली के जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंदी का बैरिक के पास बने शौचालय की खिड़की के सहारे फासी के फंदे से लटकता शव मिला। शव की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में शव को उतार कर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है । इस पूरे मामले में जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
दरअसल मृतक बंदी भानू प्रताप खीरो थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का रहने वाला था और वह दहेज एक्ट में 17 जुलाई 2018 को जिला कारागार में बंद हुआ था। म्रतक बंदी एक हाथ से दिव्यांग भी था। मृतक ने आत्महत्या की या उसकी जेल के अंदर हत्या की गई यह जांच का विषय है पर जिस तरह सीसीटीवी की निगरानी होने के बावजूद बंदी का फाँसी के फंदे से शव लटकता मिलना जर्स सवाल खड़े कर रहा है। वही जिला कारागार के सिपाही की माने तो एक बंदी का जेल के अंदर शव मिला है जिसको लेकर वह जिला अस्पताल आया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर की माने तो बंदी ब्राड डेड यहां लाया गया था । हैंगिग की बात सामने आ रही है । शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है।
Leave a Reply