[object Promise]
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में नाली पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंचे कोतवाली के एक उप निरीक्षक पर शिकायतकर्ता पीड़ित अधिवक्ता को गाली देते हुए बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर पातूपुर निवासी पीड़ित अधिवक्ता सचिंद्र नाथ तिवारी पुत्र राम हिमांचल तिवारीनेअवैधअतिक्रमण कर रहे लोगों के साथ उप निरीक्षक की भी शिकायत बीकापुर कोतवाली सहित पुलिस उच्चाधिकारियों से किया है।
पीड़ित का आरोप है कि ग्राम पंचायत चांदपुर में गाटा संख्या 720 पर तारुन क्षेत्र के बनकठवा निवासी पंकज वर्मा तथा तीन अज्ञात लोगों द्वारा हाई कोर्ट की रोक के बावजूद शनिवार सुबह जबरन निर्माण किया जाने लगा। मना करने पर भी नहीं माने। डायल 100 नंबर पीआरबी पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेश गुप्ता ,अश्वनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दरोगा अश्वनी कुमार सिंह ने उनके द्वारा दिखाए जा रहे कागजात को छीन कर फेंक दिया तथा गाली देते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं । जबकि अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। इस संबंध में दरोगा अश्विनी सिंह ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि अवैध अतिक्रमण किए जाने की सूचना पर पहुंचे थे । वहां शिकायत कर्ता द्वारा विवाद किया जाने लगा। सिर्फ दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। जबकि कोतवाल रामचंद्र सरोज ने बताया कि बेवजह मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हुई है मामला सुलझ गया गलत ढंग से नाले पर अतिक्रमण करके निर्माण करा लगाया था रहे आरोपी पंकज वर्मा को सूचना मिलने पर तत्काल बाद हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया गया था।
प्रकरण को लेकर कई अधिवक्ताओं में भी गहरा आक्रोश है अधिवक्ता राजेश तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि मामला अधिवक्ता संघ अयोध्या में उठाया जाएगा और आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी।
Leave a Reply