[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय विकास खंड के गांव बसहिया में सोमवार की रात आयोजित रही झारी प्रोग्रांम मे शरिक हुए सिधुआ गांव के कालाकारो ने अपनी हुनर को प्रस्तुत कर दर्शको से खुब वाहवाई बटोरी | इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी कार्यक्रम मे मोमिनो ने कलाकारो की हौशला अफजाई की |
झांरी प्रोग्राम के आगाज को सर्व प्रथम यहा से आगामी वार्ड संख्या 62 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हरिनन्दन उर्फ हरि कुशवाहा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया | इस दौरान झांरी प्रोग्राम मे सिधुआ गांव के टीम की ओर से शमिल हुए कलाकारो ने एक से बढकर एक झांरी गाकर मोमिनो को झुमने पर मजबुर कर दिया |
इस क्रम मे सिधुआ स्थान,बसहियां बनबीरपुर, विशुनपट्टी, खांव खड्डा, लक्ष्या गांव की झांरी कलाकारो ने बारी बारी से अपने नबी के याद में हुए कुर्बानी के दिन वाली वाक्या को याद कर लोगों में के बीच बखूबी से परोसा इसके अलावा नातिया कलाम,मुशायरा,पेश कर मोमिनो से वाहवाई बटोरी | इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी प्रोग्राम मे शरीक हुए मोमिन नबी की याद में देर रात तक झूमते रहे |
इस अवसर पर आयोजको मे गुड्डू अहमद, आजम अली, मुमताज अहमद, डॉ आलम, कपिल, सैरत अली, भिखारी मियां, साउद अली ,फिरोज, इजरायल, नईम, मिट्ठू , मुन्ना गौतम, खुर्शेद, टीपू , पत्रकार उपेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे |
Leave a Reply