सीतापुर,। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आज बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज हरगाॅव में स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी विभागों द्वारा किशोर एवं किशोरियों को किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके निदान के बारे में जानकारी दी गई । मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पधारे आदर्श नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन गफ्फार खां ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।स्वास्थ्य मेले में विभिन्न स्टाल लगाकर किशोर एवं किशोरियों के आंख, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रेशर वजन,ऊंचाई,आदि रोगों की जांच की गयी सी.डी.पी.ओ. सुमन लता चैधरी ने स्टाल लगाकर किशोर एवं किशोरियों को संतुलित भोजन के बारे में जानकारी दी, कि किन -किन खाद्य पदार्थों के खाने से कुपोषण से बचा जा सकता है तथा अनेक अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, संक्रामक बीमारियों से बचाव, नशावृत्ति से सम्बन्धित जानकारी देते हुये पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं चोट व हिंसा से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई । किशोरावस्था एवं उससे सम्बन्धित समस्याओं पर एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सोनिया कक्षा 12 प्रथम,राहुल सिंह कक्षा 10 द्वितीय तथा राजन सिंह कक्षा 10 को तृतीय स्थान मिला। सभी विजयी प्रतिभागियों को नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया इनके अतिरिक्त किशोर ब्लॉक कोआर्डीनेटर नुजहत, पापुलेशन फाउंडेशन आफ इण्डिया की कोमल, उपमुख्य चिकित्सा-धिकारी उदय वीर सिंह, जिला समन्वयक आर. के. एस .के. शिवाकान्त आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर ऊषा मिश्रा, ऊषा श्रीवास्तव तथा विनय मिश्रा तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचेत सिंहा तथा शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया ।
Leave a Reply