[object Promise]
अभिहित अधिकारी बलिया ने बताया कि मिलावटी खोया की पहचान करने के लिए टिंचर आयोडीन जो दवा की दूकानों पर उपलब्ध है, उसका एक बूंद खोये पर डालिये, अगर खोया का रंग गाढ़े नीले रंग में बदल जाता है तो खोया नकली है। उन्होंने आम जनता से अपील की रंगीन एवं असामान्य चमकीले खाद्य पदार्थों के सेवन करने से बचे ।
इस प्रकार का छापेमारी अभियान आगे भी अनवरत चलता रहेगा जिससे आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। उक्त छापामार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश कुमार राय, श्री चन्द्र प्रकाश यादव, श्री संतोष कुमार, श्री बिपिन कुमार गिरि, श्री नरेन्द्र कुमार व श्री अमित कुमार सिंह सम्मिलित थे ।
Leave a Reply