रिपोर्ट मन्नान अहमद
मंदिरों में लगा रहा भक्तो का तांता
मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद
देवरिया । “सत्य ही शिव है,शिव ही सुंदर सुंदरता चहुंओर भरे,अंतरमन से तुझे पुकारूं.
हर हर हर महादेव ” ऐसे ही नारों से आज शिवरात्रि के पर्व के अवसर पर शहर के सभी शिवालय गूंज रहे थे।भक्तो का तांता सुबह से ही सभी मंदिरो में लगा हुआ था।
आज शिव रात्रि के दिन सुबह से लोग व्रत रखकर हर हर महादेव के नारे लगाते हुए शिवालयों में पहुचे । जहाँ भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तो की लंबी कतार लगी हुई थी।एक तरफ जहां सिविल लाइन रोड स्थित शिव मंदिर पर पुरुष व महिलाए दर्शन के लिए सुबह से कतार में खड़े थे तो वही शोमनाथ मंदिर पर भी इसके कई गुना पुरुष व महिलाये भगवान शिव के दर्शन के लिये प्रातः 5 बजे से ही पहुच गये थे।
वही शिव भक्तों पर न तो तेज धूप का कोई असर था और न भीड़ की चिंता भक्त तो बस भगवान शिव के दर्शन के ललायित थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 2 बजे तक भक्तो की लाइन खत्म नही हुयी थी। वही कोई अव्यवस्था न हो इसके लिये मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी।
Leave a Reply