पीलीभीत : आज नामांकन के तीसरे दिन कोई नामांकन नही हुआ 8 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म प्राप्त किये

[object Promise]

पीलीभीत। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-26 पीलीभीत हेतु नामांकन के प्रक्रिया के तीसरे दिन कोई नये प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही प्रस्तुत किया गया। आज तीसरे दिन 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म प्राप्त किये गये। इस प्रकार आज तक कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म प्राप्त किया है और एक मात्र नामांकन भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी द्वारा कल प्रस्तुत किया गया था।

आज तीसरे दिन नामांकन फार्म प्राप्त करने वाले  कीरत प्रसाद निर्दलीय निवासी न्यूरिया, श्रीमती उर्वशी सिंह निर्दलयीय निवासी पीलीभीत, सुरेश चन्द्र शर्मा निर्दलीय निवासी काशीराम आवास विकास,  प्रेम स्वरूप वर्मा निवासी गजरौला ने मानव क्रान्ति पार्टी से, मनोहर लाल सरोज निवासी बण्डा जिला शाहजहांपुर द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से,  कुँवरसेन वर्मा निवासी बण्डा जिला शाहजहांपुर निर्दलीय,  अरूण कुमार वर्मा निवासी न्यूरिया पीलीभीत वर्तमान में ब्लाक प्रमुख मरौरी द्वारा निर्दलीय व  मोतीराम राजपूत निवासी ग्राम अनवरगंज न्यूरिया पीलीभीत द्वारा फार्म प्राप्त किये गये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *