जानिये, एक किसान ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी में बांटी ‘सोने की मिठाई’ !

[object Promise]

पुणे. सोने-चांदी के गहने पहनने का शौक केवल महिलाओं में नहीं होता, बल्कि इन दिनों युवाओं और आर्थिक रूप से समक्ष लोगों को भी सोने से लदे हुए देखा जा सकता है. लेकिन क्या सोने की मिठाई के बारे में आपने कभी सुना है? एक किसान ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी में ऐसा ही अजूबा किया है और सभी का मुंह मीठा करने के लिए सोने की मिठाई बांटी है. मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के धायरी का है. यहां रहने वाले किसान सुरेश पोकले को महंगी गाड़ी खरीदने का शौक है. इस शौक को पूरा करने के लिए सुरेश पोकले ने इस बार एक करोड 12 लाख रुपए खर्च कर जगुआर कार खरीदी है.

[object Promise]
कार खरीदने के बाद पूरे गांव में सोने की मिठाई …

पोकले परिवार के कार खरीदने के साथ ही इसकी खुशी में बांटी गई मिठाई भी पुणे में चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, महंगी कार खरीदने का सेलिब्रेशन भी जोरदार तरीके से हुआ. इसके लिए पोकले परिवार ने सोने से मिठाई तैयार करके अपने रिश्तेदारों और परिचितों का मुंह मीठा करवाया. इसके लिए पुणे के प्रसिद्ध काका हलवाई से सोने का वर्क लगी मिठाई तैयार करवाई गई. इस मिठाई की कीमत सात हजार रुपए प्रति किलो है. सुरेश पोकले कहते है कि उन्होंने एक टीवी सीरियल में एक बहन द्वारा भाई को मिठाई खिलाते हुए देखा था, उन्हें इसी टीवी सीरियल को देखकर ऐसी मिठाई तैयार कराने की प्रेरणा मिली. इसके लिए काका हलवाई के संचालक अविनाश गाडवे से संपर्क किया और उनके सामने ऐसी मिठाई तैयार करने के लिए कहा था, जो अब तक कभी किसी ने तैयार नहीं की हो.

काका हलवाई के संचालक अविनाश गाडवे कहते हैं, ‘सुरेश पोकले मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने जगुआर गाड़ी खरीदने पर हमने ऐसी मिठाई तैयारी की, जो अब तक कभी नहीं बनी थी. इसके लिए हमने सोने की मिठाई तैयार की. इससे पहले हमने उन्हें ड्रायफ्रूट और मलाई से तैयार महंगी मिठाइयों का आइडिया दिया था, लेकिन उन्हें कुछ अलग हटकर चाहिए था. इसके लिए ड्रायफ्रूट के साथ सोने के वर्क से सजी मिठाई तैयार की गई’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *