भारत में फिर बढ़ा कोरोना केस, 27 दिन में सबसे अधिक रही मरीजों की संख्या

[object Promise]

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिकमहाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए। वहीं शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14059 नए मामले सामने आए, जो पिछले 27 दिनों में सबसे अधिक था। इससे पहले 28 जनवरी को कोरोना के 18000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

मुंबई में कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 से अधिक नए मामले आए, जिससे महामारी की स्थिति बिगड़ने का संकेत मिलता है। मुंबई में 78 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक 832 केस सामने आए, जबकि पुणे में 1008, अमरावती में 755 और नागपुर में 752 नए केस मिले। अकोला खंड में 12 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 76,207 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 82,904 हो गयी।

वहीं पंजाब की बात करें तो यहां शुक्रवार को पंजाब में कोविड-19 के 385 नए केस सामने आए, जो 23 दिसंबर के बाद से सबसे अधिक है। वहीं मध्य प्रदेश में भी कोरोना केस 28 दिनों के अपने टॉप पर पहुंचा और 297 नए केस दर्ज किए गए। इससे पहले 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में 347 नए केस दर्ज किए गए थे।

तेज गति से हो रहा कोरोना टीकाकरण
बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन शुरुआत हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि भारत तेज गति से कोरोना टीकाकरण वाला दुनिया में दूसरा देश बन गया है। अमेरिका के बाद भारत तेजी से 1 करोड़ लोगों तक कोरोना टीकाकरण का लाभ पहुंचाया है। जहां अमेरिका को 1 करोड़ लोगों तक टीका का फायदा पहुंचाने में 31 दिन लगे तो वहीं इतने ही लोगों तक पहुंचने में 34 दिन ही लगे। जबकि ब्रिटेन 56 दिन में यह आंकड़ा तक पहुंचा।

62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी को दिये गए पहली खुराक
बता दें कि भारत में दैशव्यापी कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। जो आज 1,01,88,007 तक पहुंच गई है। इस बाबत मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा भारत शुक्रवार सुबह 8 बजे ही हासिल कर लिया। बीते महीने शुरु किये गए इस टीकाकरण में पहली खुराक 62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी को दिये गए। जबकि दूसरे खुराक में 6,10,899 स्वास्थ्यकर्मी को यह लाभ दिया गया। जबकि अग्रिम मोर्चे पर तैनात 33,16,866 कर्मी को पहली खुराक दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *