आतिशी मार्लेना AAP की MLA कोरोना की चपेट में, घर में हुईं क्वारंटाइन

[object Promise]

AAP पार्टी MLA

कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। बुधवार (जून 17, 2020 ) को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्होंने घर में ही खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।

आतिशी मार्लेना दिल्ली कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक है। कोरोना वायरस रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद आतिशी ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें हल्की खाँसी और सर्दी शिकायत थी। आतिशी ने मंगलवार (जून 16, 2020) को COVID-19 जाँच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आई है।

कोरोना वायरस परिक्षण के पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने बताया कि वो कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर काम कर रहीं थीं। जहाँ 11 जून को एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से ही उनमें COVID-19 के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के पॉजिटिव आने पर उन्होंने 11 जून से ही खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने के कामना की है। केजरीवाल ने कहा – “कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएँगी।”

45 हजार पहुँचने वाले हैं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 44,688 मालमे सामने आए हैं। इनमें 26,351 एक्टिव केस है। 16,500 लोग इस संक्रमण से ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जबकि 1,837 लोगों ने इस महामारी की वजह से अपनी जान गँवा दी है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के लिहाज से महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद देश में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *