सेना प्रमुख नरवणे बोले, पीओके पर भी कार्रवाई करेंगे अगर संसद चाहे तो, हमारे लिए सियाचिन बहुत अहम

[object Promise]

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा दो निहत्थे नागरिकों की हत्या करने पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि हम इस तरह की बर्बर गतिविधियों का सहारा नहीं लेते हैं और एक बहुत ही पेशेवर सेना के रूप में लड़ते हैं। हम ऐसी स्थितियों से उचित सैन्य तरीके से निपटेंगे। यह बात सेना प्रमुख ने आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कही।
सेना प्रमुख ने कहा कि अगर संसद चाहे तो पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) पर भी कार्रवाई करेंगे। यह एक संसदीय संकल्प है कि संपूर्ण कश्मीर भारत का हिस्सा है। अगर संसद ने कहा कि वो क्षेत्र (पीओके) भी हमारा होना चाहिए और हमें उस आशय के आदेश दे तो हम उसके लिए उचित कार्रवाई करेंगे।

आर्मी चीफ जनरल मुकुंद नरवणे ने बताया कि सियाचिन हमारे लिए बहुत अहम है। उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वास भरा पैगाम देते हुए कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि हमें भविष्य के लिए तैयार होना होगा और हमारे प्रशिक्षण में इसी पर जोर दिया जाएगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति और सैन्य मामलों के विभाग का निर्माण एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और हम अपनी ओर से यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *