फारूक अब्दुल्ला को छोड़ने की सर्वदलीय बैठक में उठी बात, विपक्ष में होगी शिवसेना को सीट आवंटित

फारूक अब्दुल्ला को छोड़ने की सर्वदलीय बैठक में उठी बात, विपक्ष में होगी शिवसेना को सीट आवंटित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि सरकार फारुक अब्दुल्ला को संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जिन्हें 3 महीने से हिरासत में रखा गया है। यह बात आजाद आज संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर दिल्ली में संसद के लाइब्रेरी भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। आपको बताते जाए कि बैठक में विपक्षी दलों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला की हिरासत, आर्थिक सुस्ती और जॉब में कमी से जुड़ा मुद्दा विपक्षी दलों ने उठाया। इस बैठक को केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बुलाई थी।

शिवसेना को कर रहे हैं विपक्ष की सीट आवंटित…
इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री जोशी ने कहा कि शिवसेना एनडीए की बैठक में नहीं आ रही है। उनके मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया है। वे कांग्रेस के साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से उन्होंने विपक्ष में बैठने का विकल्प चुना है और हम इसके लिए सहमत हुए हैं। हम उन्हें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी खेमे में सीट आवंटित कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *