[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : जिले के रामकोला विकासखंड के मेहंदीगंज में एक तिलकोत्सव के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में शनिवार की रात भोजपुरी गीतों के हंगामे के नाम रही। भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू व उनकी सह गायिकाअाें ने भोजपुरी गीतों की एक के बाद एक नाॅन स्टाॅप प्रस्तुति दी ताे दीर्घा में बैठे दर्शक नाचने लगे। कल्लू ने कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी लहजे में भक्ति गीतों से की। इसके बाद उन्होंने दर्शकाें के बीच … “चोलिया के हुक राजा जी”… “चली समियाना में आज तोहरे नाम के गोली”… प्रस्तुत किया।
जबकि भोजपुरी गीत के रस में मस्ती भरे गीतों की ओर कल्लू रुख किया और अाैर डांस भी किया। इस दौरान दर्शक दीर्घाओं में भी कई लोग मस्ती में नाचते रहे। तो वहीं लोगों ने कल्लू के साथ मस्ती का रंग जमाते हुए डांस किया।
कार्यक्रम में सिंगर रानी ठाकुर ने भी कई मस्ती भरे गीत प्रस्तुत किए और अन्य महिला कलाकारों के साथ जमकर डांस किया। इस मौके पर गोरखपुर डांस ट्रप राज फार से जुड़े कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया । जबकि मैजिशियन टीम में अर्जुन पांडेय की ओर से जुड़े लोगों ने ढोलक,आर्गन,पैड,बैंजु बजाकर भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम में अपना लोहा मनवाया। हालाकी इस कार्यक्रम में शामिल रहे गायक कलाकारों के साथ नीरज कुमार निराला ने कई गानों की प्रस्तुति दी । इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक रामकोला ब्लाक के पूर्व प्रमुख शिव शंकर यादव,रामसूरत शर्मा संजय यादव माैजूद थे।
जमकर नाचे युवा व बच्चे,कैमरे में कैद किया कल्लू के गाने वाला वीडियो व तस्वीर
भाेजपुरी कार्यक्रम देखने के लिए काफी संख्या में लोगों के साथ युवा बच्चे भी आए थे। आलम यह था कि कार्यक्रम का सबसे ज्यादा लुत्फ युवा पीढ़ी के बच्चों ने ही उठाया। अरविंद अकेला कल्लू के कार्यक्रम में अधिकतर युवा वह बच्चे ही आते हैं,और इसी वजह से शनिवार की रात कुशीनगर जनपद के रामकोला विकासखंड के मेहंदीगंज में आयोजित रही रंगारंग कार्यक्रम में इनकी काफी भीड़ ज्यादा रही। जबकि कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत कर रहे अरविंद अकेला कल्लू के एक-एक गीत की तस्वीर व वीडियो के साथ हर युवा व बच्चे अपने कैमरे में कैद करते नजर आए ।
Leave a Reply