कयामत की रात से चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री Dalljiet Kaur ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में दमदार एंट्री की है। जबसे Bigg Boss में एंट्री ली है चर्चा का विषय बनी हुई है। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले Dalljiet Kaur ने हॉट फोटोशूट भी कराया था। उनका एक हॉट वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
इन तस्वीरों में Dalljiet Kaur ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। दलजीत की एंट्री को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे। वहीं दूसरी ओर दलजीत घर में एंट्री के लिए तैयारियां कर रही थीं।
जैसा की उनकी तस्वीरों से साफ हो रहा है। घर में एंट्री के बाद से ही दलजीत काफी सुर्खियों में रही हैं। दरअसल, 36 साल की Dalljiet Kaur ने शो में इमोशनल एंट्री की।
Bigg Boss के घर में एंटर करते समय दलजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पैरेंट्स के पास अपने बेटे को छोड़ा है। इसी कारण दलजीत काफी भावुक हो गई थीं।
Dalljiet Kaur ने स्टेज पर पहुंचते ही सलमान खान से कहा कि वो प्यार की खोज में बिग बॉस के घर में आई हैं। दलजीत ने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए टीवी शो गुड्डन को बीच में ही छोड़ दिया है।
36 साल की दलजीत को शो में ग्रीन एंड गोल्डन ड्रेस में देखकर सलमान ने कहा आपकी त्वचा से तो उम्र का पता ही नहीं चलता। क्या आपको लगता है कि आपके लिए यहां प्यार की नई शुरुआत हो सकती है।
आपको बता दें दलजीत ने 2015 में अपने पति से तलाक ले लिया था और बेटे के साथ अलग रह रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि घर में उन्हें कोई सुलझा हुआ मिलता है तो रिश्ते को जरूर आगे बढ़ाएंगी।
ऐसे में अब ये देखना खास होगा की क्या Bigg Boss के घर में दलजीत किसी से रिश्ता जोड़ पाती है क्या कोई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करती हैं।
Leave a Reply