[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे कर्ज का ब्याज नही चुकाने पर एक किसान को एक व्यक्ति द्वारा पहले बंधक बनाया गया। और उसकी बाद मे बाइक छिनकर उसे छोड दिया गया। पीडित किसान ने पुलिस को शिकायत पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन मे जूट गई है।
उक्त थाना क्षेत्र के ढोरही गांव निवासी सुखदेव कुशवाहा ने जरुरी कार्य हेतु बगल खजुरिया गांव के रुदल से बीते 21 अप्रैल 2017 को 10500 रुपया दस प्रतिशत ब्याज पर लिया था। जिसमे 29 हजार रुपया पीडित द्वारा दे दिया गया है। सोमवार को धोखे से उक्त व्यक्ति व उनके परिजनों द्वारा अपने घर बुलाकर उसे गाली गलौज देते हुए मारेपीटे और बैठा लिया गया और बीस प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार नगद रुपयों की मांग करने लगे।
पीडित के रोने विलखने पर कुछ घंटों बाद उसकी बाइक छिनकर उसे छोड दिया गया। पीडित ने थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र सौपकर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान मे है। जांच चल रही है। दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply