सीताजी तो ‘मेरी जान’ है ऐसा विवादित बयान दे मुसीबत में पड़े भाजपा MLA राजकुमार

[object Promise]

देहरादून। रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित बयान सोशल मीडिया पर आने से मामला गरमा गया है। इंदिरा कॉलोनी में अायोजित रामलीला में रावण की भूमिका अदा करते हुए ठुकराल ने कहा कि सीता जी तो ‘मेरी जान’ है। ठुकराल के इस विवादास्‍पद डायलॉग पर रामलीला के आयोजकों ने भी आपत्ति जताई है।

आयोजकों के आपत्ति के बाद भी ठुकराल ने अपना अभिनय जारी रखा। ठुकराल के डायलॉग को सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। ठुकराल रामलीला के मंचन के दौरान साधू का वेष धारण कर सीता जी के पास पहुंचे। उन्‍होंने सीता से कहा कि आप बहुत जवान दिख रही हैं। तुम्‍हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो।

नाटक में सीता बने युवक ने जवाब देते हुए कहा कि ‘जी हां भगवन। सीता मेरा नाम है।’ ‘सीता’ के जवाब देने पर रावण बने भाजपा विधायक ने कहा कि सीता, मेरी जान। ठुकराल के इतना कहते ही वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। ठुकराल के इस बयान पर विवाद मच गया और नाटक के आयोजकों ने भी इस पर आपत्ति जताई। इस मामले पर ठुकराल ने स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने सीता ‘मेरी जान’ कहा था लेकिन यह भी कहा कि उनका डायलॉग पटकथा का हिस्‍सा था।

भाजपा विधायक ने कहा कि यह राजकुमार नहीं बोल रहे थे। यह सीता के प्रति लगाव की वजह से राक्षस रावण बोल रहा था। मैंने जितने भी शब्‍द बोले वह पटकथा का हिस्‍सा थे। ठुकराल ने आगे बताया कि मेरी राम और सीता के प्रति अपार श्रद्धा है। सीता मेरे लिए मां के समान हैं और जितनी बार मैंने अपहरण का दृश्‍य मंचित किया, उतनी बार मैंने सीता माता के पैर छूए और उनसे माफी मांगी। इसी बीच कांग्रेस ने कहा कि ठुकराल का यह बयान दर्शाता है कि बीजेपी और उसके नेता राम और सीता का कितना सम्‍मान करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *