BPCL : सरकार की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए मिलीं तीन बोलियां: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) की नियंत्रक हिस्सेदारी की बिक्री के लिए सरकार को तीन शुरुआती बोलियां प्राप्त हुई है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है। खनन से लेकर तेल सेक्टर तक में कार्यरत वेदांता ने 18 नवंबर को इस बात की पुष्टि की थी कि उसने बीपीसीएल में सरकार की 52.98 फीसद हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए रुचि पत्र (EoI) दिया है।

[object Promise]
BPCL देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) की नियंत्रक हिस्सेदारी की बिक्री के लिए सरकार को तीन शुरुआती बोलियां प्राप्त हुई है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है।

बीपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए  बोली लगाने वाली दो अन्य कंपनियों में ग्लोबल फंड्स हैं। इनमें एक है अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट। पेट्रोलियम मंत्री ने बुधवार को स्वराज्य पत्रिका द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत का मार्ग’ विषय पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘दीपम ने हाल ही में बाजार को यह सूचना दी है। मुझे लगता है कि तीन पक्षों ने बोली प्रक्रिया के लिए ईओआई दिया है।’ हालांकि, उन्होंने इसका और ब्योरा नहीं दिया।

यहां बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज में सूचीबद्ध वेदांता लि. और उसकी लंदन की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज द्वारा गठित विशेष इकाई (SPV) ने 16 नवंबर को बोली की समयसीमा समाप्त होने से पहले अपना ईओआई जमा कराया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *