जनपद प्रयागराज के हडिंया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुबकी कला में धर्मेंद्र सिंह पुत्र हरिनाम सिंह के घर पर रात के अंधेरे में चोरों ने छत पर चढ़कर होलपास से कुंडी तोड़कर घर के अंदर पहुंचे और सो रहे परिजनो को पता भी नहीं चला चोरों ने दो कमरे में रखा हुआ बक्सा और अलमारी को तोड़कर हजारों रुपए नगद और लगभग हजारों रुपए के जेवरात निकाल कर भाग गए l
सुबह परिजनों की आंख खुली तो दरवाजा खुला मिला और सभी कमरों के दरवाज़े भी खुले पड़े थे परिवार के सभी लोगों को जगा कर सबको बताए गए और कमरे के अंदर अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे सारे सामान गायब थे परिवार जनों ने तुरंत 100 नंबर को कॉल किया मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस तहकीकात करके वापस चली गई कुछ ही देर बाद हंडिया थाने की पुलिस भी वारदात पर पहुंची और जांच करके चली गई l
मकान के मालिक धर्मेंद्र सिंह अपना निजी ट्रक चलाते हैं जो कि ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे परिवार में दो बेटे विक्रम सिंह और आदर्श बेटी सुहाना सिंह और पत्नी सुनीता सिंह ही घर में रहते थे संयोग से विक्रम सिंह मध्यप्रदेश किसी काम से गए थे चोरी की घटना को सुनकर वह भी घर पहुंच गए समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर हंडिया थाने पर नहीं दी गई थी l
Leave a Reply