लखनऊ. सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनता की मदद के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन में काम करने वाली युवतियों के शोषण का मामला उजागर हुआ है. जिस हेल्पलाइन में लोग अपनी परेशानी का हल खोजने के लिए फोन करते हैं, उसी हेल्पलाइन में काम करने वाली करीब 20 युवतियों को एक कमरे में बंद कर बंधक बनाया गया, जहां उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि कुछ बेहोश हो गई.
जानकारी के अनुसार, इस प्रताड़ना के पीछे इन युवतियों को पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिलने के चलते इन महिला कर्मचारी का विरोध दर्ज करना बताया जा रहा है. विरोध के कारण उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था, जहां अब वह बेहोश हालात में मिली है. युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके ट्रेनर और सुपरवाइजर अनुराग व आशुतोष ने उनसे जबरन सफेद कागज पर साइन करवा लिए. उन्हें अपशब्द सुनाते हुए बदतमीजी की गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ के गोमतीनगर के विभूतिखंड में साईबर हाईट में सीएम हेल्पलाइन संचालित की जाती है. खबरों के अनुसार , पिछले 4 माह से यहां काम करने वाली करीब 20 युवतियों को वेतन नहीं दिया गया था, जिसका इन युवतियों ने विरोध दर्ज करवाया.
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी सबकी भिड़ंत हुई। टेलीकॉलरों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले विभूतिखंड इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय से मामले की शिकायत की गई तो उन्होंने धमकाया कि जेल में बंद कर देंगे, जिससे तुम्हारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। टेलीकॉलरों ने मीडिया के सामने ही पुलिस को गालियां भी दीं।
सूचना पाकर एसपी नार्थ अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे कंपनी के अफसरों और पुलिस पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं, बीपीओ ने लिखित शिकायत की है कि ये टेलीकॉलर्स काम नहीं करने दे रहे हैं। कल लड़कों ने वेतन के लिए धरना दिया था, जिसका बदला आज लड़कियों ने ऐसे लिया।
ऐसा करने पर करीब 20 युवितियों को शुक्रवार सुबह एक कमरे में बंद कर दिया गया. युवतियों ने अब आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लड़कियों के साथ अभद्रता की गई. उनके दुपट्टे तक गले से खींच लिए गए. कमरे में बंद किए जाने और डर के चलते इस दौरान कुछ युवतियां बेहोश हो गई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया.
हालांकि इस दौरान वहां अफवाह भी उड़ी की वेतन न मिलने और प्रताड़ना के चलते कुछ युवतियों ने जहर खा लिया है, जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. इसके बाद युवतियों को तुरंत कमरे में से निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
Read More : जया बच्चन ने किया नामांकन, आजम की तिकड़ी गायब रही
Leave a Reply