Shri Lanka:- श्री लंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा श्री लंका छोड़कर जाने के बाद से श्री लंका में हंगामा मचा हुआ है। नाराज श्री लंकाई सड़को पर उतर आए हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश मे आपातकाल की घोषणा की है। पश्चिमी श्री लंका में कर्फ्यू भी लगाया गया है। लगातार लोगो को हिरासत में लिया जा रहा है लेकिन लोग रुकने को तैयार नहीं है।
वही अब इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि गोटबाया राजपक्षे मालदीव से अब सिंगापुर भागने की योजना बना रहे है। जब से यह खबर सामने आई है श्री लंका में प्रदर्शनक ओर तेज हो गया है। बढ़ते हंगामे को देखकर UN ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्री लंका की स्थिति पर कहा है कि प्रदर्शनकारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। सभी पार्टियों के नेताओ को लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए संभव कदम उठाने चाहिए ओर परिवर्तन को स्वीकारना चाहिए। मैं सभी पार्टियों के नेताओ से अनुग्रह करती हूँ कि वह लोकतांत्रिक परिवर्तन हेतु समझौते की भावना को अपनाएं।
वही अमेरिका के राजदूत जुली चुंग ने श्री लंका की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति पार्टियों को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करना चाहिए। वही श्री लंका के कानून व प्रशासन की गरिमाओ का पालन करना चाहिए। बता दें श्री लंका के विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक दूसरे के साथ मीटिंग की है ओर यह निर्णय लिया है कि देश के हालात सुधारने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपने पद से इस्तीफा दे दें।
Leave a Reply