नोएडा । मेट्रो अस्पताल में गुरुवार की दोपहर तकरीबन 12.15 बजे भीषण आग लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक, कई मरीज अस्पताल की इमारत में आग के बीच फंस गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है. फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंज गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.।
हॉस्पिटल में फंसे मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। दमकल की करीब 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हॉस्पिटल के अंदर के हालात का अंदाजा लगाने की कोशिश की जा रही है।
मरीजों को अस्पताल की सेक्टर 11 स्थित ब्रांच में शिफ्ट किया जा रहा है। आग लगने के 30 मिनट बाद भी 4th फ्लोर से निकाले जा रहे हैं मरीज। अस्पताल में धुआं भर गया है। हाइड्रोलिक प्लेैटफॉर्म से ऊपर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
अस्पताल में कितने मरीज फंसे हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक 30 से 40 मरीजों को बाहर निकाले जाने की खबर है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
हम यहां एक बार फिर बता दें कि यह आग सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट अस्पताल में लगी है। उसके ही पास सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो अस्पताल की ब्रांच में कोई आग नहीं लगी है। मरीजों को सेक्टर 12 से 11 वाले मेट्रो में शिफ्ट किया जा रहा है।
इस अस्पताल में कुल 5 फ्लोर हैं। सेकंड फ्लोर से आग की शुरुआत हुई। सभी मरीजों को सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। आग के कारणों का फिलहाल कुछ नहीं पता चल सका है और न ही फिलहाल इस आग में जान-माल के किसी तरह के नुकसान की खबर मिली है। आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ नजर आ रही है।
Leave a Reply