यूपी कैबिनेट में नए 18 मंत्रियों में 15 मंत्री हैं करोड़पति

[object Promise]

भाजपा सरकार के टॉप 10 करोड़पति मंत्रियों की सूची में दो नए मंत्री भी शामिल हो गए हैं। नए बने मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति शिकारपुर से विधायक अनिल शर्मा के पास है। इनके पास 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

टॉप 10 करोड़पतियों में 6 करोड़ की सम्पत्ति वाले वाराणसी से विधायक रवीन्द्र जायसवाल ने भी बुधवार को शपथ ली। नए 18 मंत्रियों में 15 मंत्री करोड़पति हैं। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री बलिया नगर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला हैं जिनके पास 31 लाख रुपये की संपत्ति है।

वर्ष 2017 में जिस मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी उनमें से 80 फीसदी मंत्री करोड़पति थे। उस समय मुख्यमंत्री के साथ 44 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसमें से 35 मंत्री करोड़पति थे। तब राज्य सरकार के मंत्रियों की औसत आय 5.34 करोड़ थी। टॉप टेन करोड़पतियों में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं जिनके पास 57 करोड़ की सम्पत्ति है।

मंत्रियों में सबसे कम सम्पत्ति 13 लाख रुपये जौनपुर से जीते गिरीश चन्द्र यादव के पास है। नये बने मंत्रियों में आनंद स्वरूप शुक्ला 31 लाख रुपये के साथ सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियोंमें दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर वाराणसी के शिवपुर से जीते अनिल के पास 35 लाख रुपये, वाराणसी दक्षिण से जीते डॉ. नीलकंठ तिवारी के पास 38 लाख रुपये की संपत्ति है। थाना भवन से जीते सुरेश राणा ने 40 लाख की संपत्ति घोषित की है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *