राजस्थान ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा  को दिखा दिया आइना

[object Promise]
अयोध्या/फैजाबाद। झूठ के सहारे बहुत दिन तक सत्ता नहीं चल सकती ,बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को उनकी उपज का सही मूल, महिलाओं की सुरक्षा व महंगाई से निजात चाहिए। जो भाजपा सरकारें नहीं दे पा रही जिससे लोगों ने कांग्रेस को विकल्प मानकर सत्ता सौंपी है !उक्त बातें पूर्व सांसद वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने मिल्कीपुर ब्लाक के ग्राम कौवा में पूर्व प्रधान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव बहादुर दुबे द्वारा आयोजित भूत स्तरीय बैठक में कही जिसका संचालन पीसीसी सदस्य शिवपूजन पांडे ने किया तथा अध्यक्षता अभय दुबे ने किया।
डॉक्टर खत्री ने कहा वह बूथ स्तरीय निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सहारे ही पार्टी को मजबूती मिलती है जिससे चुनाव जीता जाता है ,उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह कांग्रेस द्वारा पूर्व में क्षेत्र में किए विकास के कार्यों को जनता के बीच में रखें और उन्हें विश्वास दिलाएं कि कांग्रेसी गांव का गरीब के उत्थान की सोच रखती है प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया बैठक के उपरांत खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया श्री पाठक के अनुसार उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र त्रिपाठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास शर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह एवं उग्रसेन मिश्रा भिखारी राम पंकज दुबे शैलेंद्र पांडे भगवान बहादुर शुक्ला पाटन दिन दूबे निर्मल सिंह महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधु पाठक किरण पाठक अखिलेश तिवारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *